Friday, May 2, 2014

जब सताए मुंहासे

जब सताए मुंहासे
http://www.onlymyhealth.com/imported/images/2014/January/15_Jan_2014/jab-sataye-muhase-650x433.jpgआज मुंहासे सिर्फ किशोरों की समस्या नहीं रह गई। बढ़ते प्रदूषण, तनाव, असंतुलित आहार, कम पानी पीने और नशे की आदत के चलते यह आजकल हर उम्र के लोगों की समस्या बन चुका है। इनसे निजात पाने के लिए बाजार में उपलब्ध किसी पिंपल क्रीम को आजमाने के बजाय यह उपाय अपना कर देखें।


मुंहासों पर चंदन का पेस्ट लगाने से यह बैठ जाते हैं। इसके लगातार इस्तेमाल से इनके निशान भी खत्म हो जाते हैं।
नीम के पानी की भाप लेने से मुंहासे धीरे-धीरे कम हो जाते हैं।
बेसन और मट्ठे का पेस्ट व जाय फल और दूध का पेस्ट चेहरे पर लगाने से भी मुंहासे कम होते हैं।
नींबू, टमाटर का रस या कच्चा पपीता लगाने से भी फायदा होता है।
अजवाइन पाउडर को दही में मिला कर चेहरे पर लगाएं। मुंहासों से छुटकारा मिलेगा।

No comments:

Post a Comment